बिहार में गर्मी से राहत
पटना एवं आसपास के इलाकों में गुरुवार देर रात तेज हवाएं चलीं और राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 40़ 3, भागलपुर का 37़ 2 और पूर्णिया का 32़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई क्षेत्रों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications