भाजपा ने झारखण्ड के नेताओं को दिल्ली बुलाया
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को झारखण्ड प्रदेश इकाई के नेताओं को राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने के बारे में चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया।
राज्य में सत्ताधारी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है।
मोर्चा के नेता और मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन के भी शनिवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि पार्टी ने शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है।
उन्होंने कहा कि एक वैकल्पिक सरकार के गठन के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य इकाई के नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके लिए झारखण्ड के वरिष्ठ पार्टी नेताओं और विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री के लिए नामों के बारे में पूछे जाने पर मुंडे ने कहा कि नेतृत्व पहले यह तय करेगा कि नई सरकार बनानी है या नहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री के बारे में संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications