कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि नियंत्रण रेखा के समीप स्थित माछिल सेक्टर में कुछ आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस.बरार ने आईएएनएस से कहा कि घुसपैठियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाान बनाकर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकवादी मारे गए।
बरार ने कहा कि इलाके में सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications