सर्वोच्च न्यायालय में महिला न्यायाधीश नियुक्त (लीड-1)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शुक्रवार को मिश्रा के अलावा मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत लक्ष्मण गोखले और बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अनिल रमेश दवे को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया।
विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीनों सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश होंगे।
शपथ ग्रहण करने के बाद मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि वह देश की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनने के बाद बहुत खुश हैं।
उन्होंने कहा कि वह देश की महिलाओं की प्रतिनिधि हैं। शीर्ष अदालत के कोलेजियम द्वारा उनमें भरोसा जाहिर करने पर मिश्रा ने उनका आभार जताया।
तीसरी महिला न्यायाधीश रूमा पाल के बाद मिश्रा शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं हैं। पाल छह जून 2006 को सेवानिवृत्ति हो गई थीं।
उल्लेखनीय है कि फातिमा बीवी 10 अक्टूबर 1989 से 29 अप्रैल 1992 तक सर्वोच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थीं।
दो साल बाद सुजाता मनोहर शीर्ष अदालत में आठ नवम्बर 1994 को न्यायाधीश नियुक्त की गईं। वह 27 अगस्त 1999 को सेवानिवृत्त हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications