मई दिवस पर केंद्रीय श्रम मंत्री की शुभकामनाएं
अपने संदेश में मंत्री महोदय ने कार्य दशाओं में सुधार और कामगारों के कल्याण के लिए सरकार के अनेक महवपूर्ण उपायों को रेखांकित किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पहली मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है जो कामगारों के योगदान और बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि यदि मजदूर, कर्मचारी, सरकारें और नागरिक समितियां एकजुट रहें तो हम राष्ट्र निर्माण की ठोस बुनियाद रख सकते हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार ने कार्य दशाओं में सुधार और कामगारों के कल्याण के लिए अभी हाल ही में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा कानून, 2008 नामक नया कानून बनाया गया है। गरीबों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से चालू हो गई है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे ताकि चिकित्सा उपचार के लिए 30,000 रुपए तक का कैशलेस लेनदेन सुनिश्चित किया जा सके। अब तक 1़ 4 करोड़ स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
खतरनाक क्षेत्रों में बाल श्रम का उन्मूलन करने के लिए राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना का विस्तार 271 जिलों तक किया गया है। इस योजना के तहत आने वाले विशेष विद्यालयों के करीब 5़ 21 लाख बच्चों को औपचारिक शिक्षा प्रणाली में लाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications