बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शनिवार को
राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक मई को होने वाली इस लिखित परीक्षा में 3़ 73 लाख अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 694 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इस परीक्षा के द्वारा राज्य में 10,110 सिपाहियों की नियुक्ति होनी है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त हो इसके लिए सभी जिला के जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि राज्य में यह पहला मौका है जब सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए एक बोर्ड का गठन भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications