दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस से बताया, "राजधानी में शनिवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।"
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications