गुजरात के 6 शीर्ष पुलिस कर्मियों से होगी पूछताछ
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के इन छह अधिकारियों में पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वय (डीजीपी) ओ.पी.माथुर और जी.सी.रायगढ़, एडीजी (अपराध जांच विभाग) वी.वी.राबारी, राजकोट की पुलिस आयुक्त गीता जौहरी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (चौकी) के प्राचार्य रजनीश राय (उप महानिरीक्षक रैंक) और आतंक निरोधी दस्ते के पुलिस अधीक्षक जी.एल.सिंघल शामिल हैं।
इन सभी को सीबीआई के समक्ष तीन से सात मई के बीच उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications