हेडली से पूछताछ शीघ्र संभव : गृह सचिव
आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के सदस्य हेडली ने वर्ष 2008 में मुंबई पर आतंकवादी हमले में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
गृह मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट पेश करते हुए पिल्लै ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमें आश्वस्त किया गया है कि भारतीय जांचकर्ताओं को हेडली से सीधी पूछताछ का मौका दिया जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इस बारे में व्यक्त किए जा रहे संदेह अब खत्म हो जाने चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हम इंतजार कर रहे हैं। सोलिसिटर जनरल आज रात लौट रहे हैं। उनके साथ चर्चा होगी। उनके साथ बातचीत के बाद ही मैं आप लोगों को आगे की जानकारी दे पाऊंगा।"
सुब्रमण्यम के नेतृत्व में दो सदस्यी दल 24 से 27 अप्रैल तक अमेरिका दौरे पर था। इस दौरे का उद्देश्य हेडली से सीधी पूछताछ से जुड़े कानूनी पहलुओं पर चर्चा करनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications