सड़क हादसे में 10 बच्चे घायल
पुलिस के अनुसार शुकवार सुबह पटना के एक निजी विद्यालय आर ़ पी़ एस़ स्कूल की बस धनरुआ से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी कि तभी दधहा नदी के पुल पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में करीब 10 बच्चे घायल हो गए।
धनरुआ थाना के प्रभारी राजेश चंदन ने शुक्रवार को बताया कि घटना में बस का चालक भी बुरी तरह घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मसौढ़ी और पटना भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार घायलों में दो बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
उन्होंने बतया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करा दी गई है। ट्रक के चालक और सहचालक घटना के बाद से फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications