नक्सलियों से निपटने को पूर्वोत्तर से हटाए जा रहे अर्धसैनिक बल
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक प्रणय सहाय ने आईएएनएस को बताया, "असम, मणिपुर और त्रिपुरा से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की छह बटालियनों को हटाकर नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात किया जाएगा।"
पूर्वोत्तर के उग्रवाद प्रभावित राज्यों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों मसलन असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सीआरपीएफ की कई बटालियनें तैनात हैं। असम और मणिपुर के कुछ इलाकों में आतंकवाद से निपटने के मकसद से सेना भी तैनात है।
पुलिस प्रमुख ने आगामी तीन मई को 'त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल' (टीटीएएडीसी) के होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर भी चर्चा की।
सहाय ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियों की मांग की है, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल 12 कंपनियां ही मुहैया करवाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications