कोलकाता पुलिस ने की लोगों से सहयोग की अपील
शहर के दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन में पुलिस ने कहा है, "किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु जैसे बैग, वाहन, दो पहिया वाहन, और साइकिल नजर आने पर 100 या 1090 पर सूचित करें।"
विज्ञापन में कहा गया है संदिग्ध लोगों के दिखाई देने पर स्थानीय पुलिस स्टेशन या लाल बाजार स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दें।
उधर, पुलिस की तरफ से भेजे एसएमएस में कहा गया है, "किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं। किसी भी तरह की संदिग्ध चीज दिखाई देने पर 100 अथवा 1090 पर तत्काल सूचना दें। आप हमारे शहर के प्रहरी हैं और कोलकाता को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की मदद करें।"
पुलिस ने हावड़ा ब्रिज, दमदम एयरपोर्ट और कलकत्ता मेट्रो जैसे शहर के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
लाल बाजार स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में शॉपिंग मालों के प्रबंधकों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाकर सुरक्षा के मामलों पर चर्चा की गई। बाजारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications