यूएई में रोबोट ओलंपियाड की तैयारियां शुरू
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने एडीईसी के महानिदेशक मुघीर खामिस अल-खाइली के हवाले से खबर दी है कि ओलंपियाड में विशिष्ट प्रक्रिया और कार्य के आधार पर छात्रों को रोबोट हार्डवेयर की पहचान करने की आवश्यकता होगी।
महानिदेशक ने बताया कि रोबोट ओलंपियाड से सभी स्तरों के छात्रों में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।
गौरतलब है कि ओलंपियाड प्रतियोगिता में नियमित और खुले दो वर्ग होंगे। नियमित वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागी तय समय सीमा के अंदर रोबोट की बुनियादी समस्यायों का समाधान करेंगे जबकि खुले वर्ग के अंतर्गत छात्र निश्चित विषय के अंदर रोबोटों को इकट्ठा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 के विश्व रोबोट ओलंपियाड का नवंबर में मनीला में आयोजन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications