गलती से गोली मारने वाला पुलिस अधिकारी निलंबित

मोगा (पंजाब), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को गलती से गोली मारने वाले एक अधिकारी को शुक्रवार को निलंबित कर दिया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को दौधर गांव के नजदीक एक सड़क पर एक कार में अपनी मंगेतर के साथ बैठे हुए बुद्ध सिंह को हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने गोली मार थी।

पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल उस समय बुद्ध को पैसा लेकर हत्याएं करने वाले एक गिरोह का सदस्य समझ बैठा था।

गोली लगने के बाद बुद्ध को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों उसकी हालत स्थिर बताई है।

पुलिस अधीक्षक गुरमल सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस ने इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है और हमने जांच पूरी होने तक बलजीत को निलंबित कर दिया है। मैं खुद जांच प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और इसे जल्द पूरा करने की कोशिश हो रही है।"

सिंह ने कहा, "हेड कांस्टेबल ने अपने बयान में बताया है कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस इलाके में एक खुंखार अपराधी अपनी महिला मित्र के साथ घूम रहा है। उसने कहा है कि गोलीबारी से पहले उसने चेतावनी भी दी थी।"

बुद्ध कनाडा में रहता है और मछिक गांव में अपने परिजनों से मिलने के लिए भारत आया हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+