भारत में 'वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस' आयोजित होगा
विपणन एवं प्रबंधन संस्थान अगले साल 10-11 फरवरी को दो दिवसीय 38वें 'वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस' का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन का विषय 'मार्केटिंग ऑपरच्युनिटीज एण्ड स्ट्रेटजीज फॉर ईस्ट अफ्रीका : ए फ्रेश लूक' होगा।
यह सम्मेलन विदेश, वाणिज्य एवं उद्योग और गृह मंत्रालय की मदद से आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन में सात अफ्रीकी देश बुरून्दी, जिबूती, इथोपिया, केन्या, तंजानिया, यूगांडा और रवांडा शामिल होंगे। इन देशों की कुल आबादी 21 करोड़ और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 24 करोड़ डॉलर की है।
इन सभी देशों में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रवासी बसे हुए हैं। अधिकतर लोगों के पूर्वज औपनिवेशिक काल के दौरान यहां आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
