चीन की विदेशी निवेश बढ़ाने की योजना
बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को किफायती दर पर कर्ज और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की योजना बनाई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीनी सरकार की योजना कृषि, प्रसंस्करण उद्योग, वित्त, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की है।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि विदेशी निवेश के लिए शांक्सी, आन्हुई, जियांगसी, हेनान, हुबेई और हुनान जैसे प्रांतों को अहमियत दी जाएगी। सरकार व्यापार के अनुकूल नीतियों को बढ़ावा देगी और लेने-देन पर लगने वाले कर को कम करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications