जम्मू एवं कश्मीर में पथराव में एक की मौत (लीड-2)

पुलिस ने सैयद अली शाह गिलानी को हिरासत में ले लिया है और हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक को उनके आवास में ही नजरबंद कर दिया है। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हिंसा की इस घटना की निंदा की है।

इससे पहले 22 फरवरी को हुए एक हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव के कारण एक 10 दिन के बच्चे की मौत हो गई थी। प्रदर्शन के दौरान कार में सवार होकर बच्चे को इलाज के लिए ले जा रही उसकी मां और एक अन्य बच्चे को भी गंभीर चोटें आई थीं।

घटना में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 40 वर्षीय शफीक अहमद शेख की मौत हो गई। शेख उस बस में सवार थे जिसे प्रदर्शनकारियों ने अपना निशाना बनाया।

इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पत्थर से शफीक के सर में चोट लगी थी, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।"

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, "इस घटना के लिए अलगाववादियों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि अलगाववादी नेताओं की तरफ से किए गए प्रदर्शन के दौरान ही उक्त व्यक्ति की मौत हुई है।

इस बारे में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी घाटी में हिंसा की निंदा करती है।

पुलिस के मुताबिक अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने अमीरा कदल इलाके में शुक्रवार को नमाज के बाद रैली निकालने का ऐलान किया था। संगठन के कुछ नेताओं के नेतृत्व में दर्जनों गिलानी समर्थक हमजा मस्जिद से बाहर निकल आए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े। अमीरा कदल इलाके में शुक्रवार को प्रतिबंधों का उल्लंघन कर हुए इस हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिलानी को हिरासत में लेकर उन्हें हमहामा पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया है। जबकि हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक को भी उनके आवास में ही अधिकारियों ने नजरबंद कर दिया है। इससे पहले उपद्रव की आशंका के चलते अधिकारियों ने गिलानी को हैदरपुरा इलाके में उनके घर में ही नजरबंद कर दिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्होंने बाहर निकलकर सुरक्षाघेरा तोड़ने की कोशिश की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+