भारत-पाकिस्तान को अविश्वास दूर करना चाहिए : कुरैशी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच थिंपू में हुई मुलाकात के एक दिन बाद कुरैशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी है। हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।"
कुरैशी ने कहा, "यह अविश्वास रात भर में दूर नहीं होगा। इसकी अपनी एक प्रक्रिया है। यदि हम प्रक्रिया को जारी रखते हैं तो निश्चितरूप से कुछ समय बाद अविश्वास दूर हो जाएगा।" कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने अपने-अपने विदेश मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे अविश्वास दूर करने के लिए काम करें।
कुरैशी ने कहा, "मेरे पास कुछ विचार हैं। मैं उचित मौके पर उन पर भारतीय विदेश मंत्री के साथ चर्चा करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications