पृथ्वीराज साहनी दिल्ली के नए महापौर (लीड-1)

चुनाव के दौरान पड़े 275 मतों में से साहनी को 178 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता तुलसी राम सलबानिया को केवल 88 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी हरि चंद करदाम ने मतदान से पहले ही अपना नामांकन वापस ले लिया।

साहनी के लिए यह चुनावी टक्कर आसान रही। एमसीडी के कुल 272 सदस्यों में से भाजपा के 172 सदस्य हैं। कांग्रेस के पास 73 और बसपा के पास 16 सदस्य हैं। इनमें 10 सदस्य निर्दलीय हैं।

साहनी ने 30 साल से अधिक समय तक दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ाया है। वह जनकपुरी (दक्षिणी) से पार्षद हैं और इसके पहले वर्ष 1997 से 2000 तक भी पार्षद रहे हैं।

वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शिक्षा समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके पहले भाजपा के ही कंवर सेन दिल्ली के महापौर थे।

उल्लेखनीय है कि कानून के मुताबिक हर साल शहर के पार्षद नए महापौर को चुनते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+