राष्ट्रमंडल खेल : गो मांस नहीं परोसा जाएगा
अयोजन समिति ने इस मामले में जवाब देते हुए कहा, 'नहीं'। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) का प्रयोग कर यह जानना चाहते थे कि क्या आगामी तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खिलाड़ियों को गो मांस परोसा जाएगा।
समिति ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने आयोजन समिति से 24 घंटे खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों को खानपान की सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा है। इस मामले पर विचार चल रहा है और खाने की गुणवत्ता के लिए मेनू में बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि यह मामला कुछ महीने पहले प्रकाश में आया था जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को एक पत्र लिखकर खेलों के दौरान गो मांस न परोसने के लिए कहा था।
भाजपा की बहुमत वाली दिल्ली नगर निगम ने इस संबंध में चेतावनी जारी कर खेलों के दौरान गो मांस को परोसने के विरोध में एक प्रस्ताव पारित किया था।
दिल्ली सरकार ने भी इस मामले में कहा था कि खेलों के दौरान गो मांस नहीं परोसा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।