रियल्टी, ऑटो शेयरों में रहा तेजी का रुख (राउंडअप)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 55.24 अंकों (0.32 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,558.71 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,646.61 के ऊपरी और 17,503.47 के निचले स्तर पर पहुंचा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 24 अंकों (0.45 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,278 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,294.80 के ऊपरी और 5,254.20 के निचले स्तर पर पहुंचा।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 70.79 अंकों (1 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,184.78 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 35.58 अंकों (0.3 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,207.14 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,सीडी) और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्य में 1.77 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्य में 1.02 प्रतिशत और ऑटोमोबाइल्स के शेयर मूल्य में 1.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बीएसई पर धातु क्षेत्र के अलावा सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई में कारोबार के दौरान धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 72.55 अकों (0.41 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1682 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई, 1215 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+