महाराष्ट्र दिवस की तैयारियां जोरों पर
इस मौके पर दादर स्थित शिवाजी पार्क में आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां 'सुवर्ण महाराष्ट्र दर्शन' नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। गिरगाम चौपाटी और मरीन ड्राइव पर भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
'महाराष्ट्र दिवस' के मौके पर राज्य के हर जिले के आंदोलनकारी प्रमुख नदियों का पानी लेकर दक्षिणी मुंबई में स्थित हुतात्मा चौक पर चढ़ाएंगे। 50 साल पहले महाराष्ट्र गठन के लिए शहीद होने वालों की याद में इस स्मारक स्थल का निर्माण किया गया था।
शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी द्वारा बांद्रा स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार शाम लता मंगेशकर 'महाराष्ट्र गीत' प्रतुस्त करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications