उल्फा की धमकी पर मैं ध्यान नहीं देता : गोगोई
मुख्यमंत्री उन खबरों पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे जिनमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्वास शर्मा और उनके छोटे बेटे सुशांता बिस्व शर्मा पर उल्फा हमला कर सकता है।
तरुण गोगोई ने संवाददाताओं को बताया, "सामान्य तौर पर में उल्फा की धमकियों पर ध्यान नहंी देता हूं। वह पहले भी ऐसी धमकी दे चुके हैं और अभी भी मै स्वतंत्र रूप से चारों तरफ से घूम रहा हूं।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को यह चेतावनी दी थी।
मुख्यमंत्री ने संप्रभुता की मांग पर एक बार फिर उल्फा के साथ शांति वार्ता करने से इंकार कर दिया है।
इंडो-एरशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications