पृथ्वीराज साहनी दिल्ली के नए महापौर

चुनाव के दौरान पड़े 275 मतों में से साहनी को 178 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता तुलसी राम सलबानिया को केवल 88 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी हरि चंद करदाम ने मतदान से पहले ही अपना नामांकन वापस ले लिया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक प्रवक्ता ने कहा, "चुनाव के दौरान 275 मत पड़े, जिनमें से नौ अवैध पाए गए।"

इसके पहले भाजपा के ही कंवर सेन दिल्ली के महापौर थे। उनका कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि कानून के मुताबिक हर साल शहर के पार्षद नए महापौर को चुनते हैं।

एमसीडी के कार्यकाल के तहत दिल्ली के महापौर का पद पहले साल महिला के लिए आरक्षित होता है। उसके बाद सामान्य वर्ग का व्यक्ति इस पद पर चुना जाता है और तीसरे वर्ष यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+