अंतिम संस्कार में शामिल होने अमेरिका जाएंगे परिजन
अमेरिका में ब्रैनफोर्ड में 44 वर्षीय लिसान वंग ने भारतीय मूल के चिकित्सक 34 वर्षीय वजिंदर पाल तूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वजिंदर और वंग के बीच दो साल पहले हुए टकराव के बाद वंग को ब्रुकलिन अस्पताल से निकाल दिया गया था।
सोहन सिंह तूर अपने बेटे के शव को स्वदेश लाना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि इसके लिए उन्हें तमाम कानूनी अड़चने पार करनी पडेंगी।
वजिंदर के चाचा प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को मोहाली में बताया कि सोहन सिंह ने हमें बताया था कि शव विमान से लाए जाने की स्थिति में नही हैं।
वजिंदर अपनी पत्नी परणिता सिद्धू और अपने बेटे के साथ तीन साल से रह रहे थे। प्रकाश ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार अमेरिका में ही किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications