लापता मडियाकर्मियों की क्षतिग्रस्त कार बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक लगभग 40 लोगों को ले जा रहे चार वाहनों पर मंगलवार को घात लगाकर हमला किया गया था। वे लोग आक्सका शहर से 300 किलोमीटर दूर सैन जुआन कोपाला में लोगों को भोजन सामग्री पहुंचाने जा रहे थे।
एक अधिकारी के मुताबिक बरामद की गई कार पर 30 से अधिक गोलियों के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं इस हमले के बाद से ही कम से कम चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि हम नहीं जानते कि वे घायल हैं या उनको अगवा कर लिया गया है।
उधर, पत्रकारों के एक संगठन का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को खुद ही उन्हें तलाश करने का अभियान शुरू किया है। लापता हुए दोनों पत्रकार आक्सका के हैं और हत्या से जुड़े एक मामले में तहकीकात कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications