अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे सरोश होमी कपाड़िया (लीड-2)
कपाड़िया प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन का स्थान ग्रहण करेंगे। बालाकृष्णन देश के पहले दलित प्रधान न्यायाधीश हैं।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शुक्रवार को कपाड़िया को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।
मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "राष्ट्रपति ने संविधान की अनुच्छेद 124 की धारा दो के तहत न्यायाधीश सरोश होमी कपाड़िया को देश का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications