सेंसेक्स में 55, निफ्टी में 24 अंकों की बढ़त
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा। सेंसेक्स 55 और निफ्टी 24 अंक बढ़कर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 55 अंकों (0.32 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,558.71 पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 24 अंकों (0.45 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 5278 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 70 अंक (1 प्रतिशत) बढ़कर 7,184.78 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 35.58 अंक (0.39) बढ़कर 9,207.14 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications