आतंकवाद के आरोप में इमाम को सजा
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक मिलान के वियाले जीनर मस्जिद में इमाम रह चुके अबू इमाद ने कथित तौर पर एक धार्मिक संगठन स्थापित किया था। यह संगठन आत्मघाती हमलावर बनाने और तस्करी के लिए अवैध प्रवासियों को शामिल करता था।
इटली की सर्वोच्च अदालत ने दिसंबर 2007 में मिलान की एक अदालत द्वारा दिए गए फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने इमाम को आतंकवादियों गतिविधियों के लिए षडयंत्र रचने के आरोप में तीन साल आठ महीने कैद की सजा सुनाई थी।
अधिकारियों के मुताबिक उक्त व्यक्ति को शहर की सान विटोरी जेल में स्थानांतरित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसी तरह के मामले में 10 अन्य लोगों को भी दो से 10 साल तक की कैद की सजा सुनाई गई थी जबकि चार अन्य लोगों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications