संयुक्त राष्ट्र ने 9 कुवैती नागरिकों को हर्जाना दिया
न्यूयॉर्क, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1990 में इराकी हमले के दौरान प्रभावित हुए नौ कुवैती नागरिकों को 590 डॉलर का हर्जाना दिया है।
संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र क्षतिपूर्ति आयोग द्वारा व्यक्तियों, संस्थाओं, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और सरकारों को अब तक दिए गए हर्जाने की राशि 29.5 अरब डॉलर हो गई है।
क्षतिपूर्ति में दी जा रही राशि का ज्यादातर हिस्सा 2003 तक इराक में चलाई गई 'तेल के बदले अनाज' योजना से लिया गया है, बाकी राशि सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत जुटाया गया है।
वर्ष 1991 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सहयोगी संस्था के रूप में स्थापित की गई यूएनसीसी में अब तक 30 लाख व्यक्तियों और संगठनो ने मुआवजे के लिए दावेदारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications