जम्मू एवं कश्मीर में पथराव में एक की मौत
श्रीनगर के बाटमालू इलाके में बस पर हुए पथराव में शफीक अहमद शेख नाम के एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। पथराव के दौरान शेख के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, "इस घटना के लिए अलगाववादियों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।"
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी घाटी में हिंसा की निंदा करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications