मनोविकारों से पीड़ित हैं 17.5 फीसदी चीनी
चीनी समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने एक अध्ययन के हवाले से शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार देश में 6.1 फीसदी से अधिक लोग मानसिक विकार, 5.6 फीसदी चिंता से संबंधित बीमारी और 5.9 फीसदी लोग मादक पदार्थो के सेवन से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त हैं।
यह अध्ययन वर्ष 2001 से 2005 के दौरान किया गया था, जिसमें 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 12 फीसदी वयस्कों को शामिल किया गया था। अध्ययन के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाएं चिंता से संबंधिक मानसिक बीमारियों का अधिक शिकार बनती हैं।
अध्ययन के मुताबिक महिलाओं की तुलना में मादक पदार्थो से संबंधित मानसिक बीमारियों का पुरुष अधिक शिकार बनते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications