इंडिया यामाहा का बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य

चेन्नई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड इस साल अपनी बाजार हिस्सेदारी छह फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी करेगी। कंपनी ने अपनी 106 सीसी बाइक 'वाईबीआर 110' बाजार में उतारने के दौरान यह बात कही।

कंपनी के क्षेत्रीय व्यापार प्रमुख रॉय कुरियन ने कहा, "इस साल हमारा लक्ष्य अपनी बाजार हिस्सेदारी छह फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी तक ले जाना है।"

भारत में पूरे दोपहिया बाजार में प्राथमिक स्तर की मोटर साइकिलों (100-110 सीसी)का हिस्सा 70 फीसदी है। इस क्षेत्र में इंडिया यामाहा के अल्बा, जी5, क्रक्स और अब वाईबीआर 100 मॉडल उपलब्ध हैं।

कुरियन ने बताया कि वाइबीआर 110 पारिवारिक वाहन चाहने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, यह आकर्षक है लेकिन भड़कीली नहीं है।

उन्होंने कहा, "सेल्फ स्टॉर्ट इंजन, आकर्षक ग्राफिक्स, आरामदायक सीट और आसान हैंडलिंग वाली इस बाइक की कीमत 41,000 रुपये है।"

दक्षिण भारत में इंडिया यामाहा की बाजार हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है।

कंपनी अपने एफजेड16 और एफजेड-एस मॉडल्स को भी नए रंगों और नई साज-सज्जा के साथ एक नए रूप में उतारने जा रही है।

वर्ष 2009 में इंडिया यामाहा ने एफजेड16 और एफजेड-एस मॉडल की 85,000 गाड़िया बेचीं जो कि उसके कुल बिक्री का 40 फीसदी है।

इंडिया यामाहा के पास वीमैक्स 1,679 सीसी, एमटी 01 1670 सीसी, वाईजेड आर1 150 सीसी, फेजर 153 सीसी, ग्लेडिएटर 125 सीसी जैसे मॉडल मौजूद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+