वेनेजुएला में पादरी की चाकू घोंपकर हत्या
काराकास, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। वेनेजुएला के बोलिवर प्रांत में एक अमेरिकन कैथोलिक पादरी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी ईएफई ने वेनेजुएला के अटार्नी जनरल कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के हवाले से बताया है कि 68 वर्षीय ऐस्टीबन वुड्स वेनेजुएला के कैथोलिक चर्च में पिछले आठ साल से पादरी थे।
यूनियन रेडियो ने 'ऑवर लेडी ऑफ कारोमोटो चर्च' के पादरी मिंगुएल एंजल गार्सिया के हवाले से खबर दी है कि पुजारी का शव कमरे में पाया गया। उनके शव पर चाकू से वार किया गया था।
वुड्स कैथोलिक चर्च में 23 साल से अधिक समय तक से सेवाएं दे रहे थे। वेनेजुएला में तरह-तरह की भूमिका अदा कर चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications