आतंकवादियों से संबंध के आरोप में बच्चा गिरफ्तार
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की। समाचार पत्र के अनुसार पेरिस के उपगनगरीय इलाके जुविसी में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके बेटे के साथ गरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने बच्चे को छोड़ दिया।
समाचार पत्र के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों की नियमित जांच के दौरान यह गिरफ्तारी की गई। पिता को उसके बच्चे के साथ पुलिस स्टेशन लाया गया।
लगातार रोते रहने की वजह से पुलिस ने बच्चे को दो घंटे बाद छोड़ दिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध होने के बारे में पूछताछ की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications