बेल्जियम में बुर्के पर पाबंदी की तैयारी

ब्रसेल्स, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बेल्जियम सरकार बुर्के पर पाबंदी लगाने की तैयारी में है। इस संदर्भ में एक कानूनी मसौदे को संसद के निचले सदन ने मंजूरी भी दे दी है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बेल्जियम की संसद के ऊपरी सदन सीनेट में यदि यह मसौदा पारित हो जाता है तो उसके बाद यहां सार्वजिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर रोक लग जाएगी। हालांकि यहां जारी राजनीतिक संकट की वजह से संसद भंग हो जाने की स्थिति में सरकार की यह योजना खटाई में भी पड़ सकती है

बुर्के पर पाबंदी की तैयारी उस समय हो रही है जब बेल्जियम एक तरह के राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। पिछले दिनों अल्पमत में आ जाने के बाद प्रधानमंत्री यवेस लेटर्मे ने इस्तीफा दे दिया था जिसे सोमवार को स्वीकार कर लिया गया। अब यहां छह जून अथवा 13 जून को चुनाव कराया जा सकता है।

बेल्जियम में इस कानून के बन जाने के बाद यहां मुस्लिम महिलाओं का बुर्का पहनना या किसी तरह से चेहरे को ढंकना प्रतिबंधित हो जाएगा। अगर कोई महिला सार्वजनिक स्थान पर बुर्का पहने या चेहरा ढके नजर आई तो उस पर 20 से 34 डॉलर तक जुर्माना लगाया जाएगा।

इस मसौदे पर यहां की ज्यादातर पार्टियों ने प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया। वैसे इस नए प्रस्तावित कानून का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+