नक्सलियों ने की ठेकेदार की हत्या
जिले के पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने आईएएनएस को बताया कि 10 से 15 की संख्या में नक्सलियों ने 45 वर्षीय चित रंजन रॉय की एमवी 69 गांव स्थित उनके घर से बाहर बुलाकर गोलियों से छलनी कर दिया।
आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के विरोध स्वरुप ठेकेदार की हत्या की गई है।
नक्सलियों ने नुआपाडा जिले में बुधवार रात को वन विभाग के एक अधिकारी की हत्या कर दी थी। राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications