भारतीय उपग्रह का प्रक्षेपण जून तक टला
चेन्नई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी15) का प्रक्षेपण जून में कर सकती है। पहले यह प्रक्षेपण नौ मई को प्रस्तावित था।
पीएसएलवी-सी15 अपने साथ काटरेग्राफी उपग्रह कोर्टासेट-2बी और कुछ अन्य सामान ले जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को इसे कुछ दिन टालने का फैसला किया। यह फैसला आवश्यक जांच के दौरान यान की दूसरी अवस्था के दौरान दबाव में आंशिक कमी के मद्देनजर किया गया है।
इसरो के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "त्रुटिपूर्ण हिस्से तक पहुंचा नहंीं जा सकता क्योंकि रॉकेट पूरी तरह जोड़ा जा चुका है। वहां तक पहुंचने के लिए रॉकेट की दूसरी अवस्था को अलग करके त्रुटि दूर करनी होगी।"
सूत्र के अनुसार रॉकेट करीब पूरी तरह तैयार है और उस पर सिर्फ उपग्रहों को लादा जाना ही शेष है, जिन्हें श्रीहरिकोटा लाया जा चुका है।
इस त्रुटि को श्रीहरिकोटा में ही सुधारा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर ही इसरों के त्रिवेंद्रम ले जाया जाएगा, जिसकी जरूरत शायद ही पड़े।
दबाव में कमी मामूली है फिर भी इसरो ने इस प्रक्षेपण में विलंब का फैसला किया है क्योंकि वह इसकी विफलता का जोखिम नहीं उठाना चाहता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications