रेडिएशन मामला: दिल्ली विश्वविद्यालय कर्मचारियों से पूछताछ
नई दिल्ली। दिल्ली के मायापुरी कबाड़ बाजार में पहुंचे रेडियोधर्मी पदार्थ के तार दिल्ली विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की प्रयोगशाला से जुड़ने की बात उजागर होने के मद्देनजर विभाग के कर्मचारियों से गुरुवार को पूछताछ होगी।
पढ़ें: दिल्ली में बादल मगर बारिश नहीं..
रेडियोधर्मी विकिरण की चपेट में आए सात व्यक्तियों में से एक की मौत हो चुकी है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि कबाड़ बाजार में मिला कोबाल्ट 60 रसायन शास्त्र विभाग की प्रयोगशाला से नीलामी के जरिए दो माह पहले खरीदा गया था।
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त शरद अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या रेडियोधर्मी पदार्थ को खत्म करने के लिए कोई समिति बनी थी या फिर किसी विनियामक प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ था। अग्रवाल ने कहा, "रसायन शास्त्र विभाग के कर्मचारियों से आज (गुरुवार) पूछताछ की जाएगी।"













Click it and Unblock the Notifications