दिल्ली में बादल मगर बारिश नहीं..
नई दिल्ली। भयंकर गर्मी से जूझ रही दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार सुबह आसमान साफ था लेकिन दोपहर तक बादल छाने की संभावना है।
पढ़ें: यूपी में पारा लुढ़का मगर गर्मी से नहीं राहत
विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।












Click it and Unblock the Notifications