प्रणब ने पेट्रोलियम पदार्थो पर करों में वृद्धि को उचित ठहराया
लोकसभा में मौजूदा वित्तीय वर्ष के वित्त विधेयक पर चर्चा का अंतिम उत्तर देते हुए मुखर्जी ने कहा, "करों के बजाय मैं प्रशासकीय उपायों के मार्ग का उपयोग कर सकता था। परंतु मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि यह सही नहीं होता।"
उन्होंने कहा कि करों में वृद्धि का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इसमें राज्यों को केंद्रीय करों में 32 प्रतिशत हिस्सेदारी के तहत 26,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विपक्ष द्वारा तेल मंत्रालय की मांगों के खिलाफ लाए गए कटौती प्रस्ताव के गिरने के बाद मुखर्जी ने यह टिप्पणी की।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने 26 फरवरी को बजट पेश करते हुए कच्चे तेल पर पांच प्रतिशत, डीजल और पेट्रोल पर 7.5 प्रतिशत और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों पर पांच प्रतिशत आयात कर लगाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर उत्पाद कर बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications