सस्ती कॉल दरों से एयरटेल का मुनाफा घटा
मुंबई। देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा कंपनी भारती एयरटेल का मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि के 2,239 करोड़ रुपये की तुलना में आठ प्रतिशत घटकर मार्च में खत्म हुई तिमाही में 2,055 करोड़ रुपये रह गया।
मंहगी पड़ी सस्ती कॉल
मोबाइल सेवा क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा और प्रति सेकेंड काल दर जैसी नई योजनाओं के कारण पूरे उद्योग जगत का मुनाफा घटा है। जनवरी-मार्च के दौरान एयरटेल का कुल राजस्व दो प्रतिशत बढ़कर 10,055.7 करोड़ रुपये रहा। इस तिमाही के दौरान भारती के 88 लाख नए ग्राहक बने।
पढ़ें: सस्ती हुई एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस
बहरहाल वित्तीय वर्ष 2009-10 में कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्तीय वर्ष के 8,469.9 करोड़ रुपये की तुलना में सात प्रतिशत बढ़कर 9,102.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कुल राजस्व भी सात प्रतिशत बढ़कर 39,615 करोड़ रुपये रहा।













Click it and Unblock the Notifications