सस्ती हुई एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस

एयरटेल के प्रवक्ता ने शुक्रवार को नए प्लान की घोषणा की। इसके अंतर्गत 1एमबीपीएस के लिए 1699 रुपए प्रतिमाह और 512 केबीपीएस के लिए 1099 रुपए प्रतिमाह देने होंगे। कंपनी जल्द ही 500 रुपए की कीमत वाला वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज (वीएएस) पैकेज नि:शुल्क देने की योजना में है।
अन्य कंपनियां हलकान
एयरटेल की इस घोषणा के तुरंत बाद अन्य कंपनियां ग्राहक टूटने के डर से हलकान हैं। महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारियों ने कहा कि वो जल्द ही अपनी ब्रॉडबैंड सर्विसेज के दाम गिराएंगी।
एमटीएनएल के तकनीकी निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, "जब हमारे प्रतिन्द्वियों ने दरें गिराई हैं तो हम इसका जवाब जरूर देंगे। वो भी दाम कम करके।" बीएसएनएल के एक अधिकारी ने कहा कि सस्ती ब्रॉडबैंड सेवा के लिए बीएसएनएल की योजना लगभग तैयार है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications