कर अधिकारी के घर छापा, मिली 2 करोड़ की संपत्ति
इंदौर। इंदौर में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी भीम सिंह ठाकुर के आवास पर लोकायुक्त द्वारा मारे गए छापे में लगभग दो करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।
पढ़ें: मध्य प्रदेश में पानी के लिए फिर खून बहा
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया है कि सोमवार को ठाकुर के आनंदनगर स्थित आवास पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया है कि ठाकुर द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय जांच कराई गई थी, जिसमें पुख्ता सबूत हाथ लगे थे। उसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। सिंह ने बताया है कि लगभग दो करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। उन्होंने कहा कि बैंक खातों और लॉकर की जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications