नित्‍यानंद के कई महिलाओं के साथ संबंध

Swami Nithyananda sex scandal
बैंगलुरू। सेक्‍स स्‍कैंडल में फंसे स्‍वामी नित्‍यानंद के एक तरफ पुलिस कस्‍टडी में पूछताछ और दूसरी तरफ सीआईडी की खोज-बीन। दोनों के बीच स्‍वामी जी के कारनामों के चिठ्ठे एक-एक कर खुल रहे हैं। सीआईडी ने एक और खुलासा शनिवार शाम को किया। वो यह कि स्‍वामी नितयनंद के एक दो नहीं बल्कि कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध थे। उन महिलाओं में अधिकांश उनकी शिष्‍याएं थीं।

पढ़ें- नित्‍यानंद के आश्रम में कॉन्‍ट्रैक्‍ट सेक्‍स

नित्‍यानंद की शिष्‍य मंडली में शामिल होने के लिए सभी को एक कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन करना होता था, जिसमें साफ लिखा होता था कि आध्‍यत्मिक क्रियाओं के वक्‍त उन्‍हें कपड़े उतारने पड़ सकते हैं, या सेक्‍स करना पड़ सकता है। कॉन्‍ट्रैक्‍ट में सभी से शपथ ली जाती थी कि वो इसका खुलासा बाहर किसी से नहीं करेंगे। शिष्‍यों से यह सब कई हजार वर्ष पहले के ऋषि-मुनियों का हवाला दिया जाता था, कि वे भी इस प्रकार की क्रियाओं के माध्‍यम से ईश्‍वर को प्राप्‍त करने में सफल होते थे। शिष्‍यों को बताया जाता था कि मन की शांति के लिए सेक्‍स जरूरी है।

पुलस ने नित्‍यानंद के आश्रम से सीडी बरामद की हैं, जिसमें स्‍वामी जी कई अन्‍य महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखे जा सकते हैं। सीआईडी सूत्रों के मुताबिक नित्‍यानंद के आश्रम में अन्‍य शिष्‍य भी यौन क्रियाओं में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+