नित्‍यानंद के आश्रम में होता था कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर सेक्‍स

Swami Nithyananda sex scandal
बेंगलूरू। कर्नाटक के स्‍वयंभू बाबा स्‍वामी नित्‍यानंद के पुलिस कस्‍टडी में जाने के बाद से एक-एक कर खुलासे होने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को सबसे पहला खुलासा उस 'सेक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट' के बारे में हुआ, जिस पर उनके शिष्‍य साइन कराते थे।

सीएनएन-आईबीएन पर प्रसारित खबर के मुताबिक नित्‍यानंद के आश्रम ध्‍यानपीठम् की सीआईडी जांच शुरू हो चुकी है। सीआईडी जांच में खुलासा हुआ है कि उनके शिष्‍य तंत्र विद्या के साथ सेक्‍स विद्या का ज्ञान भी कराते थे। सीआईडी के अधिकारियों के मुताबिक नित्‍यानंद के आश्रम से बरामद कंप्‍यूटर, मोबाइल फोन, लैपटॉप के साथ कुछ विवादास्‍पद दस्‍तावेज़ भी बरामद हुए हैं।

क्‍या है सेक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट

स्‍वामी नित्‍यानंद के सेक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट के अंतर्गत भक्‍तों से एक स्‍टैंप पेपर के माध्‍यम से शपथ ली जाती थी कि आश्रम की गतिविधियों का खुलासा वो बाहर नहीं करेंगे। कॉन्‍ट्रैक्‍ट के मुताबिक भक्‍तों से कहा गया कि आत्‍मा की शुद्धी के लिए उन्‍हें अपनी यौन ऊर्जा का इस्‍तेमाल करना पड़ेगा। कॉन्‍ट्रैक्‍ट में साफ लिखा है कि आश्रम के कार्यक्रम के दौरान भक्‍त को नग्‍न अवस्‍था में भी रहना पड़ सकता है।

इसके माध्‍यम से भक्‍तों को यह बताया गया कि कई हजार वर्ष पहले जिस तरह योगी, तपस्‍वी अराधना कर ईश्‍वर को प्राप्‍त करते थे, उसी प्रकार उन्‍हें भी अपनी यौन ऊर्जा को भक्‍ती में लगाना होगा। स्‍वामी नित्‍यानंद के इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट के बहकावे में तमाम लोग आए, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। उनमें भी 90 प्रतिशत महिलाएं तमिलनाडु की थीं।

नित्‍यानंद पर चप्‍पल से वार

उधर पुलिस हिरासत में ले जाते वक्‍त एक व्‍यक्ति ने नित्‍यानंद पर चप्‍पल से वार किया। हिमाचल प्रदेश में हुई गिरफ्तारी के बाद नित्‍यानंद को बेंगलुरू लाया गया है, जहां पुलिस ने उन्‍हें रिमांड पर ले रखा है। उनसे पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+