विप्रो ने कारोबारी साल 2010 में 18% मुनाफा कमाया

Wipro Logo
आईटीक्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो ने कंपनी के कारोबारी साल 2010 के नतीजों की घोषणा की है। विप्रो देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। कारोबारी साल 2010 में कंपनी ने 4593 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया जो कि कारोबारी साल 2009 के मुकाबले 18% बढ़ा है।

कंपनी को कारोबारी साल (2009-2010) की चौथी तिमाही में 21% का शुद्ध लाभ हुआ है। इस तिमाही में कंपनी को 1209 करोड़ का मुनाफा हुआ है। जबकि कारोबारी साल (2008-2009) की इसी तिमाही में कंपनी को 1001 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी को इस तिमाही में 20.77% का लाभ हुआ है।

कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों के अलावा बोनस शेयरों का घोषणा भी की है। विप्रो के मुताबिक बोनस शेयर 2:3 के अनुपात में रहेंगे। कंपनी ने अपने शेयर धारकों को हर इक्विटी शेयर पर 6 रुपये का लाभांश देने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि विप्रो बेंगलुरू में स्थित है। यह कंपनी सॉफ्टवेयर बनाने के साथ ही आईटी कॉल सेंटर भी चलाती है। इसके अलावा विप्रो का फर्नीचर का भी कारोबार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+