26/11 के मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्रवाई करे पाक

राजधानी में मीडिया से बातचीत में विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान जब तक मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तब तक वार्ता नहीं शुरू हो सकती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते भूटान में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच किसी बैठक का कार्यक्रम नहीं है।
पढ़ें- आतंकियों के निशाने पर दिल्ली: अमेरिका
राव ने कहा, "वार्ता हमेशा उपयोगी होती है विशेषकर भारत और पाकिस्तान के संबंधों को संदर्भ में" लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते भूटान में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की बैठक से इतर किसी औपचारिक बैठक की योजना नहीं है। वास्तव में हालात में अभी कोई बदलाव नहीं आया है। हमें मुंबई आतंकी हमले में कार्रवाई का नतीजा चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की हुई बैठक के दौरान भारत द्वारा सौंपे गए दस्तावेज पर पाकिस्तान ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications