आतंकियों के निशाने पर दिल्‍ली: अमेरिका

Security in Delhi
अमरीका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ताज़ा चेतावनी में कहा है कि हमले की आशंका के मद्देनजर अमरीकी नागरिक अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान सतर्क रहें. अमरीका दूतावास की ओर से जारी इस चेतावनी में अमरीकी नागरिकों को सावधान करते हुए कहा गया है कि ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि चरमपंथी संगठन भारत पर हमला करने की योजना बना सकते हैं.

इस बार चेतावनी में स्थानों के नाम भी लिए गए हैं और कहा गया है चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, करौल बाग, महरौली और सरोजनी नगर जैसे स्थान चरमपंथियों का निशाना हो सकते हैं.इन स्थानों पर अमरीकी अथवा पश्चिमी देशों के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं अथवा आते जाते हैं.

चेतावनी

अमरीकी दूतावास की ओर से जारी अलर्ट में सलाह दी गई है कि यदि वे कोई अज्ञात पैकेज देखें तो वो इस स्थान को छोड़ दें और इसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दें. दिल्ली स्थित अमरीकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे चौकस रहें और अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें.

ग़ौरतलब है कि इस साल दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल होने हैं और कई देश इस दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता जता चुके हैं. हालांकि भारत सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली में पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है. कुछ समय पहले गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि दिल्ली में सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए जा रहे हैं और इसमें दूसरे देशों की सुरक्षा एजेंसियों की भी सलाह ली जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+