माइक्रोसॉफ्ट की कमाई बढ़ी
सिएटल। विंडोज 7 की बदौलत सॉफ्टवेयर निर्माण क्षेत्र की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का राजस्व तीसरी तिमाही में 14.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना से छह फीसदी अधिक है।
बिजनेस की और खबरें पढ़ें
तीसरी तिमाही में माइक्रोसॉफ्ट की शुद्ध आय चार अरब डॉलर रही जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 35 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के प्रमुख वित्तीय अधिकारी पीटर कलीन ने कहा, "विंडोज 7 हमारी कमाई का आधार बना हुआ है लेकिन अन्य माध्यमों से भी हमें काफी आय हुई है।"













Click it and Unblock the Notifications